यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के तदर्थ शिक्षकों को बड़ी राहत मिल गई है। एडेड माध्यमिक स्कूलों में नए शिक्षकों की नियुक्ति तक इन तदर्थ शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक के बराबर ही वेतन मिलता रहेगा। नौ नवंबर 2023 को इन्हें बर्खास्त कर दिया गया था और फिर इन्हें मानदेय पर रखा गया। अब पिछले तीन वर्षों से सेवा की निरंतरता बनाए रखते हुए इन्हें पहले की तरह की वेतन मिलेगा।
अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से हाईकोर्ट के आदेश को लागू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एडेड माध्यमिक स्कूलों में 26 अगस्त 2020 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर शिक्षकों को उनकी सेवाओं के आधार पर भारांक देते हुए उप्र माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की परीक्षा में शामिल करते हुए मौलिक नियुक्ति प्रदान कर दी गई थी। शेष तदर्थ शिक्षक जो वर्ष 2000 से पूर्व और वर्ष 2000 के बाद भर्ती हुए थे, उनकी सेवाएं नौ नवंबर 2023 को समाप्त कर दी गईं। उस समय तदर्थ शिक्षकों ने इसका विरोध किया ।
ये भी पढ़ें - 8th Pay Commission: क्या बदलेंगे केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन के नियम? FNPO ने की बड़ी मांग, जानें पूरी जानकारी
ये भी पढ़ें - UPESSC Exam City 2026: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की जनपद सूचना जारी, एडमिट कार्ड 30 नवंबर से

