24 November 2026

शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपना दर्द सुनाया


लखनऊ। 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती-2018 की आरक्षण विसंगति के मामले में न्याय की मांग को लेकर इको गार्डन में पिछले 84 दिनों से अनवरत धरना-प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद पंकज चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर भर्ती में हुई आरक्षण विसंगति को दूर कराने तथा पात्र अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह एवं आशुतोष वर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से इससे पहले भी कई बार मुलाकात हो चुकी है। दस्तक दो अभियान के तहत उनके आवास पर प्रदर्शन भी किया गया था। 



पूर्व की मुलाकातों में उन्होंने प्रकरण का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया था। आशुतोष वर्मा स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का न्यायपूर्ण निस्तारण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more