लखनऊ। यूपी में चार जिलों में नए डीआईओएस की तैनाती की गई है। इनमें औरैया, हाथरस, अमरोहा और महाराजगंज शामिल हैं। सर्वदानंद को मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आगरा व अलीगढ़ बनाया गया है। उन्हें संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है। रागिनी मिश्रा को महाराजगंज, मायाराम को औरैया, हर्ष देव स्वामी को हाथरस और पशुपति नाथ मिश्रा को अमरोहा का प्रभारी डीआईओएस बनाया गया है। राजेश कुमार वर्मा को झांसी और चित्रकूट का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
ये भी पढ़ें - शिक्षा अधिकारियों का तबादला आदेश , अपडेट जारी , सभी आदेश इसी लिंक में अपडेट किये जायेंगे
ये भी पढ़ें - परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति के लिए 25 नवंबर से काउंसिलिंग

