हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 May 2020

लॉकडाउन हटने के बाद ही स्कूलों में शुरू हो सकेगी प्रवेश प्रक्रिया


KV व सीबीएसई  में लॉकडाउन हटने के बाद ही स्कूलों में शुरू हो सकेगी प्रवेश प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय बस सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में प्रवेश के लिए फिलहाल राह देख रहे छात्र-छात्राओं को अब लॉक डाउन खुलने का इंतजार करना पड़ेगा.
देश में लॉक डाउन के चलते सरकार ने सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को लॉक डाउन तक बंद रखने का फैसला लिया है। देश में लाकडाउन अब 3 मई से बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है।
देश में कुछ शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू की गई है, लेकिन सभी लोगों के पास इंटरनेट की उपलब्धता न होने को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन जैसे संगठन ने यह फैसला लिया है कि लॉक डाउन तक प्रवेश प्रक्रिया स्थगित रहेगी।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कोरोना वायरस संक्रमणको देखते हुए स्कूलों के लिए नए सुरक्षा मानकों को तय करने हेतु काम शुरू कर दिया है जिससे लॉक डाउन के बाद जब भी स्कूल खुलेंगे तुरंत ही लागू अनिवार्य रूप से कर दिया जाएगा। इनमें मुख्यता सोशल डिस्टेंसिंग व शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए क्लासरूम की क्षमता को नए सिरे से तय किया जाएगा, साथ ही पुस्तकालयों में एक समय में अधिक बच्चों के आने-जाने पर भी रोक के लिए नई व्यवस्था तैयार की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more