हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 December 2021

कोई भी बच्चा पढ़ाई छोड़ कर घर नहीं बैठेगा : सीएम योगी का आदेश


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निपुण भारत योजना शिक्षा की मूलभूत इकाई पर कार्य करने जा रही है। इससे स्कूलों में ड्रॉपआउट की समस्या भी दूर होगी। कोई भी बच्चा पढ़ाई छोड़ घर नहीं बैठेगा। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा। निपुण भारत योजना से प्रदेश के विद्यालयों को जोड़ने और विद्यालयों में परिवर्तन करने में मदद मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग में अब परिणाम के अनुरूप परिवर्तन की दिशा तय हो सकेगी।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये बातें रविवार की शाम विकास भवन में स्थित अत्याधुनिक निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर का लोकार्पण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा, शिक्षा की आधारभूत इकाई है। इसी को ध्यान में रखकर तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए निपुण (नेशनल इनीशिएटिव फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी) के तहत जीआईएस आधारित विद्यालयवार परफार्मेंस किट मैप, लर्निंग आउटकम मैप आधारित इस योजना का शुभारम्भ हुआ है। इस अवसर पर विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रजीत सिंह सहित बेसिक शिक्षा के अधिकारी मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more