हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 December 2021

यूपी बोर्ड के बाबुओं के चुनाव को लेकर बैठक बुधवार को

प्रयागराज। यूपी बोर्ड के बाबुओं का संगठन कर्णिक संघ के चुनाव को लेकर 22 दिसंबर को दो बजे से आमसभा की बैठक होगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री विनोद कुमार पांडेय ने बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल से

अनुरोध किया है कि बैठक में शामिल होने के लिए कर्मचारियों को अपने स्तर से निर्देशित करें। संघ के प्रांतीय महामंत्री बृजनंदन ने चार अक्तूबर को पत्र लिखकर चुनाव करवाने का अनुरोध किया था क्योंकि पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। बीच में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकसुधार परीक्षा होने के कारण चुनाव नहीं कराए जा सके थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more