UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 December 2021

पति से हुई अनबन के बाद फंदे पर झूली शिक्षिका

अलीगढ़ : 
थाना मडराक क्षेत्र के एसी पला गांव में शुक्रवार देर रात एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका पति से हुई अनबन के बाद फंदे पर झूल गई। एसी पला के देवेंद्र सिंह गांव में एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। इसी स्कूल में उनकी पत्नी 35 वर्षीय राजकुमारी भी पढ़ाती थीं। किसी बात को लेकर शाम के वक्त दंपती के बीच अनबन हो गई।




बात इतनी बढ़ गई कि राजकुमारी गुस्से में अपने कमरे में चली गई और देर रात फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। रात करीब 11 बजे देवेंद्र ने कमरे में जाकर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ था। इस पर उनकी चीख निकल पड़ी। शोरशराबे पर परिजन व पड़ोसी आ गए। राजकुमारी दो बेटियों की मां थी।


रात में ही इलाका पुलिस व शिक्षिका के मायके पक्ष के लोग आ गए। प्रभारी निरीक्षक मडराक कुलदीप सिंह ने बताया कि किसी पक्ष ने इस मामले में शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग (आत्महत्या) निकलकर सामने आया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more