UpdateMarts
Follow Channel

20 December 2021

primary ka master:- छात्र की पिटाई का आरोपित शिक्षक निलंबित


जौनपुर, धर्मापुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उत्तरगावां मुसहर बस्ती के प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों की पिटाई कर स्कूल से भगाने के मामले में बीएसए ने मामले की जांच करवाने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया है। 



प्राथमिक विद्यालय उत्तरगावां में पढ़ने वाले छात्रों के पिता सुशील पाल ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव पर बच्चों की पिटाई कर के स्कूल से भगाने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर जफराबाद थाने पर और बीएसए को दिया था। 


बीएसए ने प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर प्रिया पांडेय को सौंपा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच करने के लिए विद्यालय पर तथा बच्चों के घर पहुंचकर जांच किया। जांच की रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को प्रेषित किया। जांच करवाने के बाद बीएसए डॉ. गोरख नाथ पटेल ने प्राथमिक विद्यालय उत्तरगावां के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर यादव को निलंबित कर दिया.