UpdateMarts
Follow Channel

22 January 2022

टीईटी अभ्यर्थियों को मुफ्त बस सेवा के साथ ही फ्री रैन बसेरा भी, इस जनपद ने की व्यवस्था

महराजगंज |

23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों के आने-जाने व रहने में कोई कठिनाई न हो इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। डीएम सत्येन्द्र कुमार ने कई सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराया है। इसमें परिवहन के लिए बस नि:शुल्क मिलेगी। रात को ठहरने के लिए रैन बसेरा को आरक्षित किया गया है।


टीईटी का प्रवेश पत्र दिखाकर कोई भी अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकता है। 23 जनवरी दिन रविवार को जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा होनी है। इसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक व उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर एक बजे से दो बजे तक होगी। इसमें अधिकांश अभ्यर्थी दूर दरार के जिलों से भी परीक्षा देने आएंगे।

कड़ाके की ठंड व समय को देखते हुए डीएम ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जनपद में सभी रैन बसेरों को टीईटी अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित कर दिया है। यहां रात निवास करके सुबह परीक्षा देने जा सकते हैं। रैन बेसेरों में सभी प्रकार की सुविधाओं की व्यवस्था करा दी गई है। इसके अलावा आवागमन के लिए निशुल्क बस सेवा की उपलब्ध कराया गया है। परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए बसों का भी इंतजाम किया गया है। उनका प्रवेश पत्र ही पास के तौर पर मान्य होगा।

कंट्रोल रूम में करें शिकायत:यदि किसी बस चालक या कंडक्टर द्वारा पैसे की मांग की जाती है, तो अभ्यर्थी उनकी शिकायत कंट्रोल रूम में कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम भी स्थापित करा दिया है। जहां सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। कंट्रोल रूम के ह्वाट्सएप नंबर 9936770670, 9936773700 तथा मोबाइल नंबर 9936770118 व 9936770280 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।



तैयारियां पूरी

● जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए किए इंतजाम

● रविवार को होन है शिक्षक पात्रता परीक्षा, बाहर से आएंगे अभ्यर्थी

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ठंड के मौसम में अभ्यर्थियों को कोई कठिनाई न हो इसके लिए रैन बेसरा में उनके रात्रि ठहरने की व्यवस्था करा दी गई है। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों की भी नि:शुल्क व्यवस्था कराई गई है। किसी को कोई कठिनाई हो तो वह कंट्रोल रूम में तुरंत शिकायत दर्ज करा सकता है। कार्रवाई होगी।
सत्येन्द्र कुमार, डीएम