UpdateMarts
Follow Channel

22 January 2022

यूपीटीईटी : शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ही माना जाएगा बसों का पास


यूपी रोडवेज ने रविवार 23 जनवरी को उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की पुन: आयोजित होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थिंयों को परिवहन निगम की बसों में नि: शुल्क यात्रा करने की सुविधा दी है।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त प्रतिभागियों को उनके एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) पर ही निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्देश मिला है।

यात्रा सुविधा परीक्षा तिथि 23 जनवरी से एक दिन पूर्व 22 जनवरी से परीक्षा समाप्ति के एक दिन बाद 24 जनवरी तक मान्य होगी। उन्होंने बताया अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त प्रतियां जरूर रखें। यात्रा के दौरान कंडक्टर द्वारा मांगे जाने पर एक स्व हस्ताक्षरित प्रति परिचालक को देनी होगी।

डेढ़ घंटे पहले खोल दिए जाएंगे टीईटी के परीक्षा केंद्रउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रविवार को प्रस्तावित है। कोविड से बचाव के लिए डेढ़ घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र के दरवाजे खोल दिए जाएंगे और अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, ताकि भीड़ इकट्ठा न हो।

यूपीटीईटी दो पालियों में प्रस्तावित है। प्रयागराज में पहली पाली में 183 केंद्रों पर 84017 और दूसरी पाली में 132 केंद्रों पर 59895 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से 12 जनवरी को जारी आदेश में एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र खोलने की बात कही गई थी।

अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि परीक्षा केंद्रों के दरवाजे डेढ़ घंटे पहले खोल दिए जाएंगे, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।