UpdateMarts
Follow Channel

22 January 2022

अभ्यर्थियों ने परिणाम को छेड़ा अभियान

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती का परिणाम जारी न होने से परेशान अभ्यर्थियों ने इंटरनेट मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है। अब प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।


उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या-50 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के 47 विषयों में 2003 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। सकी लिखित परीक्षा तीन चरणों में 30 अक्टूबर, 13 व 28 नवंबर को आयोजित की गई। आयोग का दावा था कि दिसंबर में लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा, लेकिन जनवरी का आखिरी सप्ताह शुरू होने को है और परिणाम जारी नहीं हो पाया है।