हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 May 2022

मुंबई में रहकर शिक्षामित्र ले रहा था मानदेय


देवरिया, लार क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र पर मुंबई में रहते हुए मानदेय लेने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत गांव के ही एक व्यक्ति ने बीएसए से की है। शिकायतकर्ता संजय का आरोप है कि शिक्षामित्र विगत तीन वर्षों से ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराने को मुंबई में अपने फ्लैट पर रह रही थी।
इस दौरान प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से उसे मानदेय मिलता रहा। मामले में बीईओ हरिओम तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more