प्रधानाध्यापक ठेले पर लादकर बच्चों का खाद्यान्न अपने घर ले जा रहे थे, वीडियो वायरल


 बैरिया (बलिया) : तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया में प्रधानाध्यापक ठेले पर लादकर बच्चों का खाद्यान्न अपने घर ले जा रहे थे। इसका वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने रविवार को एक प्रधानाध्यापक बिजेंद्र सिंह के घर छापेमारी कर दी। जहां बिना किसी वैध दस्तावेज के 12 क्विटल मध्यान भोजन योजना का खाद्यान्न बरामद हुआ।



एसडीएम ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। खाद्यान्न बरामदी की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। दो दिन पूर्व किसी ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अधिकारियों को खाद्यान्न ले जाने की जानकारी दी थी। उसका वीडियो बनाकर भी भेजा था। जिसके बाद उप जिलाधिकारी अत्रेय मिश्र ने खंड शिक्षाधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह के साथ रविवार को दोपहर दो बजे के बाद प्रधानाध्यापक घर छोपमारी की। अधिकारियों ने प्रधानाध्याक से स्टाक रजिस्टर मांगा तो वह एक सामान्य रजिस्टर दिखाएं। स्टाक रजिस्टर नहीं दे पाए। इस संबंध में प्रधानाध्यापक बिजेंद्र कुमार सिंह से पूछने पर बताया कि मेरे विद्यालय भवन में बरसात का पानी रिसता है। कई बार खाद्यान्न भीग कर खराब हो गया है। चूहे भी खा जाते हैं। इसलिए सुरक्षा की ²ष्टिकोण से खाद्यान्न अपने घर रखता हूं। यहां से बच्चों का भोजन बनाने के लिए रसोइया घर से खाद्यान्न ले जाती है। यह खाद्यान्न किसी गलत मंशा से नहीं रखा गया है। जांच में सच्चाई चाहे जो सामने आए, लेकिन अधिकारियों की इस कार्रवाई क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है।

Primary Ka Master, Shikshamitra, Uptet Latest News, Basic Shiksha News, Updatemarts, Uptet News, Primarykamaster, 69000 Shikshak Bharti, Basic Shiksha Parishad, primary ka master current news, uptet, upbasiceduparishad, up ka master