हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 May 2022

प्रशांत त्रिवेदी बने अपर मुख्य सचिववित्त, आयुष का अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ : विधानमंडल के बजट सत्र में राज्य सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट की तैयारी के दृष्टिगत शासन ने वित्त विभाग में नया अपर मुख्य सचिव तैनात कर दिया है।
1989 बैच के वरिष्ठ आइएएस अधिकारी आयुष विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रशांत त्रिवेदी को वित्त आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना के पद पर तैनात करते हुए उन्हें अपर मुख्य सचिव आयुष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव राज्य कर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।


अभी तक वित्त आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना के पद पर तैनाती के साथ अपर मुख्य सचिव राज्य कर का अतिरिक्त दायित्व निभा रहीं एस.राधा चौहान को राज्य सरकार ने इसी हफ्ते केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया था।

वह केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव पद पर तैनात की गई हैं। उनके जाने से बजट की तैयारी प्रभावित न हो, इसलिए शासन ने वित्त विभाग में नया अपर मुख्य सचिव तैनात कर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more