हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 November 2022

शिक्षकों के निलंबन की होगी जांच, जिलों से मांगा गया ब्योरा



लखनऊ। बेसिक शिक्षा में बीते तीन वर्षों के दौरान शिक्षकों के निलंबन की जांच होगी। इसके लिए सभी जिलों से ब्योरा मांगा गया है। निलंबन व बहाली में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद यह कवायद हो रही है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में सभी बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों से सूचनाएं आने के बाद देखा जाएगा कि किस शिक्षक का किस आधार पर निलंबन किया गया? फिर कैसे बहाली हुई और कहां तैनाती दी गई? अगर गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more