UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 November 2022

शिक्षक छुट्टी पर, बच्चों को पढ़ाता मिला चपरासी

Sambhal, पवांसा ब्लाक के एडीओ पंचायत ने शुक्रवार को चार ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। सहलिया अब्दालनगर में उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि स्कूल में इंचार्ज अध्यापक छुट्टी पर थे और बच्चों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पढ़ा रहे थे। इसकी रिपोर्ट बनाकर खंड शिक्षा अधिकारी को दी जा रही है।


पवांसा ब्लाक क्षेत्र के गांव धुरैटा, बबैना और बिछौली पंचायत सचिवालय पर आयुष्मान कार्ड और गोवंश पशुओं के सर्वेक्षण के कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सहरिया अब्दालनगर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर ऑपरेशन कायाकल्प के द्वारा कोई कार्य नहीं मिला।

इसे लेकर एडीओ पंचायत ने प्रधान और पंचायत सचिव को कार्य कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में टाईलीकरण के कार्य को जल्दी ही पूरे करने के आदेश दिए गए। एडीओ पंचायत ने बताया कि चार पंचायतों का औचक निरीक्षण किया गया है। पंचायत सचिवालय पर आयुष्मान कार्ड और गोवंश पशुओं के सर्वेक्षण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहलिया अब्दालनगर में इंचार्ज अध्यापक रिजवान हुसैन छुट्टी पर मिले, जबकि स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कौशिक सक्सेना बच्चों को पढ़ाई कराते मिले।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more