हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 November 2022

बेटे के सामने पिता से अभद्रता, सीओ ने शिक्षकों को पकड़कर घसीटा , जानें पूरा मामला?


यूपी पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा देखने को मिला है। हालांकि इससे पहले भी पुलिस के जवान अपनी कारस्तानियों से विभाग की फजीहत करवा चुके हैं। पुलिस की इस हैरान कर देने वाली अमानवीयता की तस्वीर यूपी के सीतापुर जिले से सामने आई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला खैराबाद थाने का है। वीडियो जो शख्स अमानवीय हरकत करते देखा जा रहा है वह कोई सिपाही या दारोगा नहीं बल्कि इलाके के पुलिस उपाधीक्षक हैं जो एक मासूम बच्चे के सामने उसके पिता को घसीट रहे बच्चा बचाने की कोशिश कर रहा, लेकिन सीओ उसे भी झिड़कते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल मामला कार और दो साइकिलों की टक्कर से जुड़ा है जिसमे कार की टक्कर से एक युवक को हल्की चोट आ गई थीं।

कार चालक अपने बेटे को स्कूल से लेकर आ रहे थे उसी दौरान हादसा हो गया। उसी समय सीओ पहुंच गए और कार चला रहे व्यक्ति से अभद्रता करने लगे। कार चालक ने कहा वह प्रतिष्ठित संस्था से जुडे हैं, टीचर भी हैं। हादसे से टूटी साइकिल वो नई दिलवा देंगे, इलाज करवा देंगे मगर सीओ नहीं माने और कार चालक को लेकर थाने चले गए। आखिर वहां घायल ने सुलह कर ली। तब छोड़ा गया। इस घटना का वीडियो वायरल है और हिंदुस्तान अखबार इसकी पुष्टि नही करता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more