हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 November 2022

एडेड विद्यालयों में शुरू होगी आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती


लखनऊ। शासन ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इन विद्यालयों को शासनादेश के अनुसार जरूरी कर्मचारियों की प्रस्ताव डीआईओएस  को संख्या निर्धारित कर दो हफ्ते में उपलब्ध कराने को कहा गया है।






 विद्यालयों से प्रस्ताव मिलने के बाद डीआईओएस एक हफ्ते में मंडलीय समिति को अपने जिले की सूचना देंगे। फिर मंडलीय समिति तीन हफ्ते में सेवा प्रदाता का चयन करेगी। इसके बाद सेवा प्रदाता चार हफ्ते में आउटसोर्स कर्मियों को उपलब्ध कराएगी। 


इस संबंध में विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा एसपी सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। भर्ती में इस बात पर खास ध्यान देने को गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालय में एक सफाई कर्मी व एक चौकीदार अनिवार्य रूप से रहे ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more