हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 December 2022

इस जनपद में भी 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टी, DIOS ने सभी स्कूलों के लिए जारी किया ये निर्देश


UP News: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी हाल बेहाल है। इन्हीं हालातों को देखते हुए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूली बच्चों की छुट्टियां कर दी गई हैं।

नोएडा (Noida) में भी पहली से आठवीं तक के बच्चों की फिजिकल क्लास बंद कराई गई हैं। जरूरत होने पर ऑनलाइन क्लासेस के बारे में कहा गया है।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश

जानकारी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के सभी स्कूलों में 1 से 8वीं तक की कक्षाएं 1 जनवरी तक बंद रहेंगी। जिलाधिकारी के एक आदेश के बाद बुधवार देर शाम गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

ऑनलाइन क्लासेस कराए, ताकि कोर्स ने छूटे

गौतमबुद्ध नगर डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने बुधवार शाम सभी स्कूल प्रिंसिपल्स को निर्देशों के बारे में जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि 1 से 8वीं क्लास के लिए 1 जनवरी तक शारीरिक रूप से कक्षाएं बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों को छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलानी चाहिए, ताकि वे कोर्स से चूक न जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


पहले स्कूलों के समय में किया खा बदलाव

बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से 21 दिसंबर को जारी निर्देश के मुताबिक 22 दिसंबर से जिले के सभी स्कूल नए समय पर खुल रहे हैं। जिले में ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से शुरू करने का आदेश दिया गया है।

बाकी जिलों में भी निर्देश जारी

नोएडा के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारियों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। मथुरा जिले में भी ठंड को देखते हुए नर्सरी के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं पहले से आठवीं तक के बच्चों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more