हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 December 2022

प्रोजेक्ट आधारित पढ़ाई के लिए शीट वितरित

 

उरई। अरविंदो सोसाइटी एवं बेसिक शिक्षा विभाग जालौन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा को रुचिकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार प्रोजेक्ट आधारित बनाकर शिक्षक के माध्यम से बच्चों के बीच लागू किया जा रहा है।






जिला समन्वयक प्रशिक्षण विश्वनाथ दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के कई विद्यालयों में लघु प्रोजेक्ट आधारित जैसे बाहर खेले जाने वाले खेल, पशु पक्षियों एवं पर्यावरण, यातायात के नियम आदि से संबंधित प्रोजेक्ट वर्क शीट बच्चों को दी जानी है।



यह शीटें शिक्षकों को वितरित किया गया। इसमें बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को जिला स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान व्यंजना सिंह, शिवेंद्र पाल, आशीष पाठक, वैभव शुक्ला, विपिन वर्मा, प्रशांत मौर्य, साक्षी तिवारी, दीप्ति गुर्जर जरीन, संगीता, जितेंद्र, मोनिका पाटकार, माधवी राजावत आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more