करीब तीन सौ विद्यालयों ने भरा यू-डायस प्लस प्रपत्र

 31 December Primary ka master news
 गाजीपुर। यूनीफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन फार एजुकेशन (यु डास) प्लस प्रपत्र भरने के काम में तेजी नहीं आ पा रही है। इसी का नतीजा है कि अब तक करीब तीन सौ माध्यमिक विद्यालयों की तरफ से ही इसे भरा गया है।

यू-डायस प्लस प्रपत्र में विद्यालय की महत्वपूर्ण जानकारि दर्ज की जाता है। इसमें दर्ज की गई सूचनाओं के आधार पर ही बजट तैयार किया जाता है। प्रपत्र में विद्यालय के भौतिक संसाधन से लेकर शिक्षण कार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा परीक्षा फल का आंकड़ा प्रस्तुत किया जाता है। इसमें प्रत्येक वर्ग के छात्र-छात्राओं को सूचना भी दर्ज होती है। जिले में संचालित हो रहे माध्यमिक स्तर के






सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को यू- डायस प्रपत्र भरना अनिवार्य है। विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण प्रपत्र होने के कारण इसी के आधार पर देश के सभी विद्यालयों का अलग-अलग बजट निर्धारित होता है। जिले में 1083 विद्यालय हैं।



इनमें 28 राजकीय, 96 एडेड 885 विविहीन 72 मदरसा तथा केंद्रीय एवं नोदय विद्यालय हैं। इनमें से शुक्रवार को दिन में एक बजे तक 293 विद्यालयों की तरफ से प्रपत्र भरा गया था। प्रपत्र भरने वाले विद्यालयों में 16 राजकीय, 53 एडेड, 196 53, वित्तविहीन तथा 28 मदरसा शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचायों को यू- डायस प्रपत्र भरना अनिवार्य है। उन्होंने इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।