हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 December 2022

नई पेंशन योजना के विरोध में परिषदीय शिक्षकों का बीआरसी स्तर पर प्रदर्शन, मांग : प्रान आवंटित न होने पर वेतन रोकने का आदेश रद्द करे सरकार

लखनऊ। नई पेंशन योजना का विरोध कर रहे परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उच्च अधिकारियों को सौंपकर प्रान आवंटित न होने पर वेतन रोके जाने संबंधी वित्त नियंत्रक के आदेश रद्द किए जाने की मांग उठाई।





विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी व उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि नई पेंशन योजना शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के विपरीत है। इसी कारण अधिकांश शिक्षकों व कर्मचारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया है। साथ ही लगातार पुरानी पेंशन लागू करने की मांग मुख्यमंत्री से कर रहे हैं।


 उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वित्त नियंत्रक शिक्षकों पर जबरन नई पेंशन थोपने का प्रयास कर रहे हैं। नई पेंशन स्कीम जब स्वैच्छिक है तो इसे स्वीकार न करने वाले शिक्षकों का दिसंबर माह का वेतन रोकने का आदेश पूरी तरह अनैतिक है। दोनों संगठनों ने सरकार से मांग की है कि वेतन बाधित करने वाले आदेश को तत्काल रद्द कराया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more