दाल में कीड़े निकलने पर बच्चों ने किया हंगामा, खाना खाने से इन्कार


 बिल्सी। संविलियन स्कूल अंबियापुर में मिड डे मील में दाल में कीड़े निकलने पर बच्चों ने हंगामा किया और खाना खाने से इन्कार कर दिया। इस पर प्रधानाध्यापिका ने दाल को फिंकवा दिया। साथ ही विभागीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।




तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में स्थिति संविलियन स्कूल में बृहस्पतिवार को रोजाना की तरह एमडीएम बनाकर बच्चों को दिया गया। जब बच्चों को दाल दी गई तो बच्चों ने पाया कि दाल में कीड़े हैं।





हंगामा करते हुए बच्चों ने इसकी सूचना प्रधानाध्यापक राजकुमारी को दी। उन्होंने बच्चों की प्लेट चेक की तो दाल में कीड़े निकले। इस पर उन्होंने दाल का फिंकवा दिया। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।



उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान अपनी देखरेख में एमडीएम बनवाता है। पहले भी कई बार खाने की गुणवत्ता खराब निकली है। इसको लेकर कई बार अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई गौर नहीं किया है। संवाद