मानव सम्पदा अपडेट 31Dec: मानव सम्पदा पोर्टल के अपग्रेडेशन, बैकअप का कार्य पूर्ण

मानव सम्पदा अपडेट 31Dec


मानव सम्पदा पोर्टल के अपग्रेडेशन, बैकअप का कार्य पूर्ण हो चुका है।


लीव मॉड्यूल में (सर्वर के फेल होने की अवधि के आकस्मिक अवकाश आवदेन हेतु) आवश्यक सुधार के बाद देर रात या कल सुबह तक बेसिक और माध्यमिक शिक्षा का डेटाबेस लाइव कर दिया जाएगा।

आप सभी अपने छूटे हुए समस्त अवकाश आवदेन ऑनलाइन अप्लाई करके सक्षम स्तर से निस्तारित करवा लें।

जिनके विद्यालयों की उपस्थिति लॉक नही हो पाई थी वह सर्वप्रथम यह कार्य पूर्ण करेंगे।

आप सभी के धैर्य के लिए धन्यवाद