हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 December 2022

पांच निजी स्कूलों ने सवा करोड़ का किया घपला, पढ़ें पूरी खबर


 पीलीभीत। अल्पसंख्यक छात्रों के नाम पर पूरनपुर क्षेत्र के पांच स्कूलों में सवा करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है। इन स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के खिलाफ तीन दिन पहले कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है। दर्ज कराए गए मुकदमे में रकम का खुलासा नहीं किया गया है। प्रशासन को अब शासन के दिशा निर्देशों का इंतजार है।






विभागीय सूत्र बताते हैं कि पांचों स्कूलों में सवा करोड़ रुपये से अधिक का गोलमाल हुआ है। जांच में पांचों स्कूलों के 2011 छात्रों के नाम पर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति निकाली गई है। यहां बता दें कि हर अल्पसंख्यक छात्र को करीब 56 सी रुपये का वजीफा देय होता है। ऐसे में 1.12 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि फर्जी रूप से निकाली गई है। अब इस रकम को वापस कराना प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है। इसको लेकर स्थानीय स्तर

पर विभागीय अधिकारी कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। पूरा मामला शासन के पास भेज दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more