हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 December 2022

वेतन रोके जाने से नाराज शिक्षकों ने दिया धरना



 भानपुर नवंबर का वेतन भुगतान न होने से नाराज किसान इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में धरना दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक अवधेश सिंह के निष्कासन और कुछ शिक्षकों का वेतन रोकने को दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह व अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके लिए संघर्ष शुरू किया गया है। जल्द ही जिला स्तर पर भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की मंडल अध्यक्ष रामपूजन सिंह, जिलाध्यक्ष अजय सिंह, अरुण कुमार मिश्र, अजय शुक्ला, विकास सिंह, दिनेश यादव आदि ने संबोधित किया 

विद्यालय प्रबंधक रोशनी पांडेय ने बताया कि विद्यालय के नियमित और वैधानिक शिक्षक व कर्मचारियों का वेतन एवं बोनस भुगतान के लिए पत्रावली डीआईओएस को भेजी जा चुकी है। वेतन का भुगतान जिला स्तरीय अधिकारियों के यहां बित है। मौके पर मनोज मिश्र, मो. उमर खा. गणेश पांडेय, रमेश चंद्र गुप्ता, अरविंद सिंह, दीवाकर शुक्ल, भौमदयाल, विभाकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more