UpdateMarts
Follow Channel

21 December 2022

बहाल की जाए पुरानी पेंशन



लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने फिर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई है। इस संबंध में परिषद ने मंगलवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद से मुलाकात की और कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।



 परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बताया कि लोक भवन में हुई मुलाकात में प्रमुख सचिव ने कहा कि वे मुख्य सचिव के समक्ष कर्मचारियों को मांगों को रखेंगे। इस दौरान परिषद की संयुक्त सचिव अरुणा शुक्ला भी मौजूद थीं।