हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2022

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन शिक्षकों का रोका वेतन


औरैया : बेसिक शिक्षा विभाग में ज्यादातर शिक्षकों की मनमानी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। छात्र - छात्राओं का भविष्य संवारने की मंशा के विपरीत कार्य किए जाते हैं। यह सब प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद पकड़ में आती है। बुधवार को इसकी बानगी सहार विकास खंड के मधवापुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय से सामने आई। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश यादव को तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। गुरुवार को तीनों शिक्षकों पर वेतन रोकने की कार्रवाई अमल में लाई गई।


जायजा लेने पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने छात्र-छात्रओं से गणित, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों पर सवाल पूछे थे। जिसके जवाब नहीं मिल सके थे। इसके बाद शिक्षकों से नाराजगी जताई थी। शिक्षण कार्य को लेकर बरती जा रही लापरवाही के बीच उपस्थिति रजिस्टर पर नजर डाली थी। तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। जिनसे गैर मौजूदगी का सवाल किए जाने पर संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया। रमेश यादव ने बताया कि विद्यालय में न मिलने वाले तीनों शिक्षकों का वेतन रोका गया है। औचक निरीक्षण की कवायद लगातार जारी रहेगी लापरवाही पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more