हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 December 2022

शिक्षक भर्ती के प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मौका


प्रयागराज : एडेड महाविद्यालयों के लिए विज्ञापन संख्या 50 के तहत चयनित सात विषयों के 13 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उनके कार्यभार ग्रहण न करने से रिक्त हुए पदों पर प्रतीक्षा सूची के 13 अभ्यर्थियों को अब चयनित किया गया है।




उच्च शिक्षा निदेशालय से रिक्त पदों के सापेक्ष आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को कालेज आवंटन का संस्तुति पत्र जारी कर दिया गया है। इसकी सूचना संबंधित महाविद्यालयों को दे दी गई है।



 अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द आवंटित कालेज
में कार्यभार ग्रहण कर लें। विज्ञापन संख्या 50 के तहत उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों के लिए 47 विषयों में 2002 असि. प्रो. भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 46 विषयों के 1941 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जुलाई में पूरी हुई और चयनितों को कालेज आवंटित कर दिया गया था। कालेज आवंटन के कुछ दिनों के भीतर चयनितों को कार्यभार ग्रहण करना था, लेकिन सात विषयों के 13 अभ्यर्थियों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया।



कृषि सांख्यिकी विषय में अनारक्षित वर्ग
के एक, कृषि रसायन में ओबीसी के एक, प्राणि विज्ञान में अनारक्षित के चार, ओबीसी और एससी के एक-एक, इतिहास में ओबीसी के एक, हिंदी में अनारक्षित के एक, समाजशास्त्र में एससी और एसटी के एक-एक, मनोविज्ञान में अनारक्षित के एक पद रिक्त रह गए हैं।


 प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का आनलाइन चयन कर लिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. केसी वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को कालेज आवंटन का संस्तुति पत्र निदेशालय की वेबसाइट hiedup. upsdc.gov.in पर जारी किया गया है. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more