UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 December 2022

शिक्षित समाज का निर्माण करें प्रधानाचार्य


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की ओर से रविवार को राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नवचयनित प्रधानाचार्यों का सम्मान केपी इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी व अपर शिक्षा निदेशक बेसिक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि एक संस्था प्रधान के रूप में ऐसे समाज का निर्माण करना है जिससे हम अपने विश्वगुरु होने के पुराने गौरव को प्राप्त कर सकें और साक्षर नहीं बल्कि शिक्षित समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके।


विशिष्ट अतिथि उप सचिव माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड व प्राचार्य राज्य शिक्षा संस्थान नवल किशोर रहे। कार्यक्रम में नवचयनित प्रधानाचार्यों राजू यादव, मोहम्मद रफीक, चेतन त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, अनिल यादव, सरिता कोटार्य, संजय यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. लालजी यादव, डॉ. जयप्रकाश वर्मा, डॉ. अभिषेक मिश्र, रमाशंकर यादव, डॉ. निरंजन सिंह आदि को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता केपी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा ने किया। आयोजक व संगठन के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने अतिथियों व नवचयनित प्रधानाचार्यों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्रत्त् भेंट किया। कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि, चयन बोर्ड के पूर्व सचिव जितेंद्र कुमार, राजीव मिश्र, विनोद कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश पासी, सुधाकर ज्ञानार्थी, तीरथ राज पटेल, मिथिलेश मौर्य, डॉ. गार्गी श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, राकेश यादव, लालमणि यादव आदि उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more