हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 December 2022

खंड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षिका से अभद्रता का आरोप


कानपुर, चौबेपुर के एक परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका ने खंड शिक्षाधिकारी चौबेपुर आनंद कुंवर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका के मुताबिक उसका साढ़े चार माह का गर्भपात हो गया है। 



उन्होंने मातृत्व अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पोर्टल अपडेट न होने के कारण खंड शिक्षाधिकारी से पोर्टल को अपडेट करने को कहा, तभी उन्होंने अभद्रता करते हुए अशोभनीय टिप्पणी कर दी। 


इससे नाराज शिक्षिका ने बीएसए से मामले की शिकायत की थी। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया गया था। वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक चंद दीप ने आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more