06 January 2023

20 मार्च तक आवंटित बजट खर्च करने के निर्देश




लखनऊ। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने गुरुवार को विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 2022-23 के आवंटित बजट को हर हाल में 20 मार्च से पहले खर्च करें। कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। वित्त मंत्री ने गुरुवार को विभिन्न विभागों के साथ बजट और खर्च की समीक्षा की।