उत्तर भारत कोहरे और शीतलहर की चपेट में


उत्तर भारत कोहरे और शीतलहर की चपेट में


उत्तर भारत के कई हिस्सों को गुरुवार सुबह शीतलहर और घने कोहरे का सामना करना पड़ा। मैदानी क्षेत्रों में कई जगह पारा पहाड़ी इलाकों से भी कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि कई इलाकों में घने कोहरे से दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई। एक अधिकारी ने कहा, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों में शीत लहर व सामान्य से कम तापमान अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा।

यूपी दिन में राहत, रात को आफत यूपी के अधिकांश जिलों में गुरुवार को दिन में धूप निकली इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। लेकिन सूरज ढलते ही शीतलहरी परवान चढ़ गई। अगले कुछ दिनों तक तापमान कम रहने की संभावना है। शुक्रवार को घने कोहरे और सर्दी का अनुमान है।

शिमला मसूरी से ज्यादा ठंडी दिल्ली, रिकॉर्ड टूटा दिल्ली में पारा सुबह तीन डिग्री तक लुढ़क गया, जो इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। धर्मशाला (5.2 डिग्री), कांगड़ा (3.2 डिग्री), शिमला (3.7 डिग्री), देहरादून (4.6 डिग्री) से भी कम रहा।

जम्मू-कश्मीर श्रीनगर में सबसे सर्द रात श्रीनगर में बुधवार की रात मौसम की सबसे सर्द रात रही। पारा शून्य से 6.4 डिग्री नीचे चला गया। वहीं, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब-हरियाणा गुरदासपुर सबसे सर्द गुरदासपुर सर्वाधिक सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में भी तापमान तीन डिग्री रहा।