हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 January 2023

आज से करें परिचालक भर्ती के लिए आवेदन



प्रयागराज, । रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र में परिचालकों की भर्ती का नोटिफिकेशन फिर से जारी हो गया। 265 पदों पर परिचालकों की भर्ती होनी है। सभी पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। इसके लिए सेवायोजन वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई।

इस भर्ती में अनुसूचित जाति के 56, अनुसूचित जनजाति के पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 72, सामान्य वर्ग के 119 व 13 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे पूर्व इतने ही पदों के लिए जारी की गई भर्ती का विज्ञापन रद कर दिया गया था। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी के मुताबिक, नए विज्ञापन के लिए मुख्यालय व एजेंसी को पत्र भेजा था। शुक्रवार को भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ। sewayojan. up. nic. in वेबसाइट के जरिए 21 से 28 जनवरी शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more