हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 February 2023

पीसीएस 2023 का विज्ञापन इसी माह तीसरे सप्ताह में


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अपनी सबसे प्रतिष्ठित भर्ती सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2023 का विज्ञापन इस महीने के तीसरे सप्ताह में जारी करने जा रहा है। आयोग को एसडीएम और डिप्टी एसपी के रिक्त पद मिल चुके हैं, इसलिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। आयोग को दिसंबर अंत तक विभिन्न विभागों से पीसीएस के 93 पदों की सूचना मिल चुकी थी, लेकिन एसडीएम और डिप्टी एसपी के पद नहीं मिलने के कारण ही विज्ञापन जारी नहीं हो पा रहा था।

इसके अलावा फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयुष विभाग में रीडर रसशास्त्रत्त् एवं भैषज्य कल्पना के चार, रीडर शल्यतंत्र व अगद तंत्र एवं विधि आयुर्वेद के एक-एक, रीडर क्रिया शारीर के तीन व रीडर द्रव्य गुण के दो पदों पर विज्ञापन जारी होगा। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में प्रधानाचार्य एलोपैथी के तीन पदों पर भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में विज्ञापन जारी होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more