हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 February 2023

सवा साल बाद प्राथमिक शिक्षक पर पाक्सो एक्ट में मुकदमा

सुलतानपुर। प्राइमरी स्कूल के शिक्षक पर सवा साल बाद पाक्सो एक्ट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शिक्षक ने कक्षा चार की एक छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की थी। अधिकारियों के पैनल द्वारा जांच में आरोप की पुष्टि हुई। आरोपी शिक्षक को निलंबित किया गया, लेकिन अंत में बीएसए ने उसे बहाल कर दिया था।



पीपी कमैचा ब्लॉक अंतर्गत सरकारी स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक दिवाकर सिंह पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में चांदा थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। कक्षा चार की एक छात्रा का आरोप है कि दिवाकर स्कूल में उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इससे तंग आकर छात्रा ने स्कूल आना बंद कर दिया। घरवालों को पता चला तो बात शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक पहुंची। तत्कालीन एबीएसए पीपी कमैचा विपुल उपाध्याय ने जांच कर पत्रांक जांच/बीआरसी/प्रतापपुर कमैचा-90/2021-22 के माध्यम से जांचकर 22 अक्टूबर 2021 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी। छात्रा द्वारा लगाए गये आरोप सही पाए गए। एबीएसए ने छात्रा के बयान का वीडियो रिकॉर्ड कराया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more