हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 February 2023

शिक्षा का बजट सकारात्मक, जानिए क्या है पॉजिटिव



बजट में शिक्षा पर जो आवंटन दिया गया है, उससे शिक्षा जगत खुश है। बजट में सबसे अच्छी बात है कि इसमें कौशल और प्रशिक्षण पर जोर दिया गया है। देशभर में स्किल सेंटर खुलेंगे। यह उन बच्चों को फायदा पहुंचाएगा जो किसी न किसी वजह से पिछड़ गए हैं, जो गांव में हैं या जिनको अभी तक सुविधाएं नहीं मिल पाई थीं। शिक्षक प्रशिक्षण और शोध यह दो ऐसे क्षेत्र थे, जिनकी चर्चा हमेशा होती थी परंतु उस पर कभी काम नहीं होता था। इस बजट में इन क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। शिक्षकों के प्रशिक्षण पर जो बजट दिया गया है, वह सराहनीय है क्योंकि जब अच्छे शिक्षक होंगे तभी तो अच्छे बच्चे निकलेंगे। हम शिक्षा पर जो भी आवंटन करते थे उसका लाभ बच्चों को नहीं मिल पाता था क्योंकि शिक्षकों की दशा ठीक नहीं थी। अब शिक्षकों की गुणवत्ता बढ़ेगी और बच्चों की पढ़ाई और हुनर भी बेहतर होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more