हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 February 2023

बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर बीएसए ने जताई नाराजगी

PILIBHIT: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने नगर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जहां पर बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। उपस्थिति कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापकों को सुधार लाने की चेतावनी दी गई। बीएसए ने बच्चों को पढ़ाने का काम किया।



जनपदभर में 1499 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जहां पर दो लाख से अधिक बच्चें पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों को निपुण बनाया जा रहा है। सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नगर क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल सुनगढ़ी काला मंदिर, कंपोजिट स्कूल नखासा और पुलिस लाइन विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और प्रधानाध्यापकों को चेतावनी जारी की गई। कंपोजिट स्कूल सुनगढ़ी में कक्षा एक का छात्र दीपू निपुण लक्ष्य को प्राप्त करता पाया गया। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को छात्रों को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों के अभिभावकों के खातों में ड्रेस की धनराशि भेजी जा चुकी है। स्कूल में बच्चे ड्रेस में आने चाहिए। सभी पंजीकृत बच्चों के डीबीटी का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना चाहिए। इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। बच्चों को स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं समय से स्कूल जाएं और बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने का काम करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more