हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2023

निरीक्षण में गायब मिल रहे शिक्षक


लखनऊ। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिए शासन के निर्देश पर टास्क फोर्स द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसमें बिना सूचना गायब रहने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ी है। इसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इनके उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय खंड स्तरीय अधिकारियों व अन्य टीमों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें दिसंबर में 5988, जनवरी में 4251 और फरवरी में 6467 शिक्षक बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। महानिदेशक ने सभी जिलों के सीडीओ को पत्र भेजकर शिक्षकों की अनुपस्थिति पर उत्तरदायित्व तय करने, छात्रों की उपस्थिति की समीक्षा करने, मिड-डे- मील की स्थिति, ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण विद्यालय के लक्ष्य को लेकर समीक्षा करने को कहा है। साथ ही मासिक निरीक्षण कर शिक्षक- छात्र उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने को कहा है. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more