हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2023

बेसिक शिक्षा वेतनभोगी कर्मचारी सहकारी खेल समिति की मतदाता सूची में गड़बड़ियाँ


झाँसी : बेसिक शिक्षा वेतनभोगी कर्मचारी सहकारी समिति की मतदाता सूची का अनन्तिम प्रकाशन आज बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में कर दिया गया। इसी के साथ ही विवाद भी सामने आ गया है।

मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन के बाद सूची को पाने के लिए सम्भावित प्रत्याशियों व शिक्षक नेताओं को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कार्यालय में सूची के चस्पा होने के कुछ देर बाद ही इसे फाड़ दिया गया, जिससे पूरी सूची नहीं मिल पायी। शिक्षक नेताओं का आरोप है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सूची के चस्पा होने के कुछ देर बाद ही इसे फाड़ दिया गया, जिससे पूरी सूची नहीं मिल पायी। शिक्षक नेताओं का आरोप है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ विभिन्न ब्लॉक के 75 शिक्षकों के नाम को भी जोड़ दिया गया। बड़ागाँव व बामौर ब्लॉक में डायरेक्टर की तैयारी कर रहे.



प्रत्याशी को भी बीएएस कार्यालय में जोड़ दिया गया। पिछले वर्ष बीएसए कार्यालय में 15 मतदाता ही थे। इसी प्रकार दूसरे ब्लॉक के 150 शिक्षकों को बंगरा ब्लॉक की सूची में शामिल कर दिया गया है। मतदाता सूची में लगभग 3, 100 मतदाताओं के नाम हैं। सचिव उत्तम पटेल का मोबाइल फोन नम्बर बन्द होने से मतदाता सूची को लेकर आ रही दिक्कतों को लेकर बात नहीं हो पायी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more