हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2023

बीएसए के औचक निरीक्षण में 18 शिक्षक मिले अनुपस्थित, रोका वेतन


प्रयागराज । सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कई प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इसका एक जीता जागता उदाहरण शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी की टीम की ओर से परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई। पड़ताल में 18 शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद बीएसए ने इन सभी का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया।



बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकों की टीम ने सघन जांच की। इस दौरान विद्यालयों में संचालित मिड डे मील, आपरेशन कायाकल्प, आधार नामांकन, निपुण भारत योजनाएं व छात्र एवं शिक्षक उपस्थित का जायजा लिया गया।

इस दौरान बंद मिले प्राथमिक विद्यालय, मोरहूं, सोरांव के प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए शेष कर्मचरियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके अलावा सभी कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश भी दिया गया। टीम की ओर से 63 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more