हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2023

69000 शिक्षक भर्ती के 200 चयनितों को ढाई साल बाद मिलेगी तैनाती


यूपी के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित तकरीबन 200 अभ्यर्थियों को ढाई साल बाद तैनाती मिलेगी।


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पांच मार्च को भेजे पत्र में एनओसी के कारण वंचित अभ्यर्थियों को 14 मार्च को ऑनलाइन विद्यालय आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित शिक्षकों को 21 मार्च तक अपने तैनाती वाले स्कूल में योगदान देना अनिवार्य होगा। सबसे पहले दिव्यांग महिला व पुरुष, महिला और सबसे अंत में पुरुष शिक्षकों का विद्यालय आवंटन होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more