हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 March 2023

माध्यमिक शिक्षा का शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से


 
लखनऊ, निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए तिथिवार एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। जिसके मुताबिक एक अप्रैल 2023 से सत्र प्रारंभ हो जाएगा। नये सत्र के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 13 से 18 मार्च तक मंडल के योग्य प्रधानाचार्यों की शैक्षणिक कार्यशाला होगी।


मासिक पाठयक्रम के आधार पर मासिक टेस्ट क्रमश जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के अंतिम सप्ताह में होंगे। सितंबर के अंतिम सप्ताह में अर्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। अक्तूबर के दूसरे व तीसरे सप्ताह में अर्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं होंगी। नवंबर व दिसंबर के अंतिम सप्ताह के मासिक टेस्ट होंगे। जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। जनवरी में 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं होंगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more