हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 April 2023

1.30 लाख कांस्टेबलों की भर्ती होगी, सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे ये पद



केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में 1.30 लाख सिपाही (जनरल ड्यूटी) की भर्ती होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को इस बाबत नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 10 फीसदी सीट अग्निवीरों से भरा जाएगा। ये पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। हालांकि, अभी आवेदन शुरू होने और खत्म होने की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, सिपाही के कुल 1,29,929 पद पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 4,667 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। साथ ही दस प्रतिशत सीट पूर्व अग्निवीर के लिए आरक्षित की गई हैं। उम्मीदवारों का मैट्रिक पास होना जरूरी है। उम्र 18 से 23 साल के बीच होना चाहिए। ये पद सामान्य केंद्रीय सेवा के तहत ग्रुप सी के हैं।


अग्निवीरों को आयु सीमा में मिलेगी छूट

भूतपूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट दी जाएगी। अन्य पूर्व-अग्निवीरों के लिए ऊपरी आयु में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

● केंद्रीय पुलिस में 4,667 महिलाओं की भर्ती होगी

● सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे ये पद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more