हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 April 2023

माध्यमिक शिक्षक संघ शुरू करेगा सदस्यता अभियान


 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एक मई से सदस्यता अभियान शुरू करेगा। सम्मेलन में जुटे प्रदेश पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी गई। सदस्यता शुल्क 150 से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया है। गोलागंज में आयोजित सम्मेलन के आखिरी दिन गुरुवार को शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी चार सदस्यीय समिति को दी गई। 






इसमें संघ के शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, हेम सिंह पुण्डीर उपाध्यक्ष जगवीर किशोर जैन को यह अधिकार दिया गया है। राज्य कार्यकारिणी के लिए समिति बनाए जाने के बाद राज्य कार्यकारिणी का निर्वाचन स्थगित कर दिया गया। शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री व प्रवक्ता एवं राज्य सम्मेलन के संयोजक डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी का गठन 15 अप्रैल तक हो जाएगा। सहमति नहीं बनने पर मई में राज्य कार्यकारिणी का निर्वाचन कराया जाएगा। राज्य कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के छह पद (एक महिला महामंत्री का एक पद प्रदेशीय मंत्री के छह पद, कोषाध्यक्ष व आय व्यय निरीक्षक के एक-एक पद और कार्यकारिणी के 20 सदस्य होंगे। सम्मेलन में प्रदेश भर के शिक्षक नेता शामिल हुए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more