हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 April 2023

बेसिक शिक्षकों का तबादला और समायोजन 28 अप्रैल से, पिछले सत्र के तबादले व समायोजन की प्रक्रिया नए सत्र शुरू होने के बाद शुरू की जा रही



प्रयागराज। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के जिले के अंदर तबादले व समायोजन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को तीन अप्रैल को पत्र लिखा है।


विभाग ने इसकी समयसारिणी पूर्व ही जारी कर दी थी। मजे की बात यह है कि 2022-23 सत्र के तबादले व समायोजन की प्रक्रिया 2023-24 सत्र शुरू होने के बाद शुरू की जा रही है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more