हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 April 2023

एजेंसी का चयन, आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी



संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा 23 को कराने की तैयारी

इविवि में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट 2022) 23 अप्रैल को आयोजित कराने की तैयारी है। परीक्षा प्रयागराज में ही ऑफलाइन मोड में होगी। हलांकि उक्त तिथि के बीच ईद पड़ जाएगी तो परीक्षा तिथि बदल भी सकती है। इविवि में 43 विषयों के 709 सीटों के सापेक्ष 6126 ने आवेदन किया है। हिन्दी में सर्वाधिक 1040 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

प्रयागराज, संवाददाता। इविवि के शैक्षिक सत्र 2023-24 में परास्नातक में प्रवेश प्रकिया आयोजित करने वाली एजेंसी का टेंडर खुल गया है।

इविवि के शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीईयूटी की ओर से आवेदन शुरू है। वहीं, पीजी व एलएलबी में दाखिला प्रक्रिया विवि स्वयं आयोजित करेगा। 15 से 20 मई के बीच ऑनलाइन-ऑफलाइन (दोनो मोड) परीक्षाओं का आयोजन कराने की तैयारी है। इसके बाद परिणाम जारी करते हुए जून में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर जुलाई तक पूरी कर ली जाए। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more