हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 April 2023

जेईई मेन में कोई छूट नहीं मिलेगी


नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन को लेकर कहा, इस वर्ष पात्रता मानदंड में छूट को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी।


मंत्री ने कहा कि कुछ छात्रों ने दावा किया था कि उन्हें 2022 में जेईई (मेन) परीक्षा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, जांच के बाद प्रभावित छात्रों को पुर्नपरीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई थी।

जिन छात्रों ने 2021, 2022 में 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की या 2023 में परीक्षा में सम्मिलित होने वाले थे, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more