हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 April 2023

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर प्रिंसिपल को घेरा


उरुवा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की गुटबाजी से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज समहन के प्रिंसिपल की जुगलबंदी में व्यवस्था के नाम पर राजनीति के तहत कई शिक्षकों का तबादला किया जा रहा है। अभिभावकों ने बच्चों के भविष्य पर राजनीति करने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अभिभावकों ने सोमवार को प्रिंसिपल को घेरा तो वह कॉलेज से बहाना बनाकर खिसक लिए।

आरोप है कि जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक और उरुवा विकास खंड क्षेत्र स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज समहन के प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ यादव द्वारा सियासत के तहत बच्चों की शिक्षा बाधित की जा रही है। अभिभावकों का आरोप है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की गुटबाजी के चलते समहन जीआईसी विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य व शिक्षा नष्ट होने की कगार पर है। कई अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया है कि कालेज की तमाम सरकारी योजनाओं, शैक्षणिक भ्रमण आदि का फंड यह लोग आपस मे मिलकर बंदरबांट कर रहे हैं। विद्यालय भी नियमित नहीं चलता है और ना ही समय पर कर्मचारी आते हैं। कॉलेज के सक्रिय और अच्छे शिक्षकों को हटाकर पूरी तर कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था को तार तार किया जा रहा है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more