UpdateMarts•Com
Follow Channel

06 April 2023

छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में दस संस्थानों को नोटिस


छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में दस संस्थानों को नोटिस


लखनऊ। सौ करोड़ रुपये से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में हजरतगंज पुलिस ने दस संस्थानों को नोटिस भेजा है। वहीं लखनऊ, हरदोई व फर्रुखाबाद के जिला समाज कल्याण विभाग से इन संस्थानों को दी गई छात्रवृत्ति संबंधी पूरी जानकारी दो दिन में तलब की है।

सौ करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने दस संस्थानों को नोटिस भेजा है। संस्थानों के बनाए गए आरोपियों के बयान दर्ज कराने व दस्तावेज प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है। पुलिस ने लखनऊ, हरदोई व फर्रुखाबाद के जिला समाज कल्याण विभाग से इन संस्थानों को दी गई छात्रवृत्ति संबंधी पूरी जानकारी मांगी है। दो दिन के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।


हजरतगंज थाने में बीते शुक्रवार को पुलिस ने दस संस्थानाें व फिनो बैंक के अफसरों-एजेंट पर मुकदमा दर्ज किया था। ईडी की जांच के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। आरोप है कि इन संस्थानों ने बैंक के साथ मिलकर छात्रवृत्ति के सौ करोड़ से अधिक रुपये हड़प गए। पुलिस की विवेचना कर रही है। पुलिस ने संस्थानों व बैंक के 18 नामजद आरोपियों को बयान के लिए बुलाया है।


साथ ही संस्थानों से वहां के छात्रों का विवरण मांगने अलावा जिनके नाम पर छात्रवृत्ति ली गई उनका डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। तय समय में उनको जवाब देना होगा। दूसरी तरफ समाज कल्याण विभाग से वर्ष 2015-16 से 2022-23 तक इन संस्थानों के कितने छात्रों को, कब कब और कितनी छात्रवृत्ति दी गई उसकी जानकारी मांगी है। जब ये सभी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी तो उस आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी।

इन संस्थानों को जारी किया नोटिस
  1. एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मामपुर, लखनऊ
  2. ओरेगॉन एजुकेशनल सोसाइटी, कुर्सी रोड विकासनगर
  3. हाइजिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी लखनऊ
  4. हाइजिया इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी/सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी लखनऊ
  5. लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन लखनऊ
  6. डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन फाउंडेशन एंड जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हरदोई
  7. आरपीपी इंटररॉलेज भटाई, हरदोई
  8. ज्ञानवती इंटर कॉलेज, हरदोई
  9. जगदीश प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदोई
  10. डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, फर्रुखाबाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more